गैस रोग
कारण-प्रायः अयनियमित आहार-विहार के कारण ही यह रोग उत्पन्न होता है।आजकल न तो लोगो के पास भोजन का निश्चित समय है,न सोने का।चाय,कॉफी और नशे का बढ़ता शौक,भूख लगने पर भी न खाना,तीखे मिर्च मसाले और तेल का अधिक प्रयोग करना,इन्ही सबका दुष्परिणाम है लोगों को गैस रोग उत्पन्न हो रहा है।पेट में गैस रोग का सीधा सम्बन्ध भय,क्रोध,चिंता,द्वेष,आदि से भी होता है।तनाव की अवस्था में कुछ लोगो में गैस रोग और तीव्र हो जाता है।Follow-me
 |
गैस रोग Image credit:- Google |
लक्षण-पेट में गैस होने से पाचन क्रिया बिगड़ जाती है।अम्ल एवं क्षार का संतुलन अव्यवस्थित हो जाता है।पेट और पीठ में हल्का-हल्का दर्द भी महसूस होता है,पेट साफ नहीं होता तथा पेट भारी रहता है.डकारें अधिक आती हैं, मल सूख जाता हैं, थकावट व आलस्य छाया रहता हैं।Follow-me
 |
गैस रोग image credit:- Google |
नुस्खे-(1)लहसुन और अदरक के रस को मिलाकार कुनकुने पानी के साथ लीजिये,पेट का अफारा कुछ ही मिन्टो में चला जायेगा.
(2)-पानी में खाने का सोडा,नींबू और नमक मिलाकार पिए,पेट का अफारा भाग जायेगा.
(3)पिसी हुई हल्दी और नमक कुनकुने पानी से ले,तुरंत आराम आ जायेगा.
(4)-हरी हल्दी को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट ले.इस पर नींबू,नमक और काली मिर्च छिड़ककर भोजन के साथ ले.इससे गैस नहीं बनेगी.
(5)-एक चम्मच अजवाइन में चौथाई चम्मच नींबू मिलाकार चाटे, गैस तुरंत शांत हो जायेगी
(6)-एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच एरण्डी का तेल मिलाकार पिए तुरंत लाभ होगा.
(7)-पेट में वायु का प्रकोप होने पर शुद्ध हींग पीस कर उसे रूई के फाहे पर रख कर नाभि पर रखे.इससे गैस निकल जायेगी और दर्द ठीक हो जायेगा.
(8)-पांच बड़े चम्मच सौफ भून के पीस ले और इतनी ही मात्रा में मिश्री का चूर्ण बना लें. दोनों को मिलाकर ईसबगोल की भूसी में मिला लें. यह चूर्ण सुबह,शाम और रात को खाना खाने के बाद दो चम्मच लें तो कभी पेट में गर्मी प्रज्ज्वलित नहीं होगी और खाना भी शीघ्र पच जाएगा.
(9)-एक ग्लास गनने का रस गर्म करके उसमे नींबू का रस और थोडा सा सेंधा नमक डालकर सेवन करें. दिन में कम से कम दो बार पिए.कभी अफारा नहीं होगा.
(10)-हींग,सुंघनी या काला नमक डालकर गर्म किया हुआ तिल का तेल पीने से पेट की गैस से बहुत आराम मिलता है.
(11)-सौंफ को चबाकर खाने और उसका रस चूसने से अफारा शांत होता है.4-5 ग्राम सौफ का चूर्ण कुनकुने पानी के साथ लेने से भी अफारा दूर हो जाता है.
(12)-पान के रस में शहद मिलाकार चाटने से गैस रोग से छुटकारा मिलता है.
(13)-25 ग्राम मेथी और 25 ग्राम सोआ लेकर तवे पर भूनिये.फिर उन्हें कूट ले,यह चूर्ण 5-5 ग्राम खाने से गैस रोग में मुक्ति मिलती है.Follow-me
 |
गैस रोग Image credit:- Google |
गैस रोग में खाने वाली चीज़े-गैस के रोगी को भोजन में चोकर मिलायुक्त आटे की रोटी,मूंग की दाल,पुराने चावल का भात, लहसुन,मठ्ठा, हींग,सोंठ,अदरक,मेथी,तुरई,नींबू इत्यादि लेना चाहिए,भोजन सही समय पर करना चाहिए और भोजन के तुरंत पहले या तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए.चिंता और तनाव से दूर रहना चाहिए,मिर्च-मसाले और तेलयुक्त पदार्थो से दूर रहना चाहिए,चाय-कॉफी एवम् नशे से दूर रहे.गैस से दूर रहने के लिए इन सब चीज़ों का पालन करे।
Comments
Post a Comment